संदेश

चित्र
हल्दिया, पश्चिम बंगाल की कुमुद साहा को मिला 'उमाशंकर लोहिया सम्मान' सम्मान सीतामढ़ी(बिहार),जय हिन्द Newz रिपोर्ट : प्रीति सुमन 26 नवंबर 2023: रविवार को सीतामढ़ी के रघुलीला रिसोर्ट सभागार में 'सीतामढ़ी काव्य महोत्सव' का भव्य आयोजन किया गया।  नव भारती सेवा न्यास व माता श्रीकौशल्या रामदेव डॉ. गणेश राय डिग्री कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों से पधारे गणमान्य व प्रतिष्ठित स्थानीय कवि शामिल हुए। महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि, बिहार विधान परिषद् उपसभापति डॉक्टर रामचंद्र पूर्वे, विशिष्ट अतिथि एम एल सी रेखा कुमारी, डॉ प्रतिमा आनंद, डॉ राजेश कुमार सुमन, डॉ कल्याणी शाही, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ लता गुप्ता, डॉ गणेश राय, अरविंद कुमार, प्रशाखा पदाधिकारी नेहा भारती, संस्था के अध्यक्ष गजेंद्र मोहन प्रसाद, उपाध्यक्ष मंजू रानी और कवयित्री प्रीति सुमन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर हुगली(पश्चिम बंगाल) की कवयित्री कुमुद साहा को काव्य जगत में उत्कृष्ट योगदान हेतु मुख्य अतिथि रामचंद्र पूर्वे ने 'उमाशंकर लोहिया सम्मान' से सम्मानित किया। संस्...
चित्र
अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन पटना(बिहार), जय हिन्द Newz. रिपोर्ट : दुर्गेश मोहन 27 नवम्बर 2023 : "अंतरराष्ट्रीय साहित्य संगम" (साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था) के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ शुक्ल ने की।  कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक महासचिव डॉ. मुन्ना लाल प्रसाद ने गूगल मीट के माध्यम से किया।   इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रो.डॉ. ब्रज नंदन किशोर,पूर्व विभागाध्यक्ष, डी.ए.वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में लालाराम हरद्वार सिंह, लैलावती (सूरीनाम), संगीता चौबे "पंखुडी"( कुबैत) डॉ. सोनिया(स्वीडन), डॉ. ऋतु शर्मा (नीदरलैंड) एवं सुरेश पांडेय (स्वीडन) उपस्थित थे। सर्वप्रथम संत कबीरनगर से ईश्वरचंद्र जायसवाल ने उद्घाटन गीत प्रस्तुत किया। अंत में डॉ. ओमप्रकाश पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस कार्यक्रम में शामिल देश-विदेश के कवि-कवयित्रियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की जिनमें मुख्य रूप से जयप्रकाश अग्रवाल (काठमांडू, नेपाल),डॉ.ओमप...

चौथा इतवार साहित्य समागम में बरसा काव्य रस

चौथा इतवार साहित्य समागम में बरसा काव्य रस  पटना(बिहार), जय हिंद Newz रिपोर्ट : एकलव्य केसरी 26 नवम्बर2023 : पटना के फ्रेजर रोड स्थित हेम प्लाजा में शैडो गवर्नमेंट बिहार के तत्वावधान में चौथा इतवार साहित्य समागम के दर्जन उपस्थित कवि और कवियत्रियों ने काव्य रास की फुहार बरसाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि डॉ शिवनारायण ने की। मुख्य अतिथि रहे वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राम सिंहासन सिंह। संस्था की समन्वयक संगीता मिश्रा ने काव्य गोष्ठी का संचालन किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सुनील कुमार सिंह ने किया।  इस अवसर पर कवियों में डॉ राम सिंहासन सिंह, डॉ शिवनारायण, डॉ प्रतिभा रानी, पुष्प रंजन, संगीता मिश्रा तथा एकलव्य केसरी ने काव्य पाठ किया।  पूरा कार्यक्रम देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें... https://youtu.be/FUX8m3jTtAc?si=f1nGQ3bryYqesU2z

सांस्कृतिक संध्या में लोक कलाकारों ने बिखराई सांस्कृतिक छटा

चित्र
भरतपुर(राजस्थान), जय हिन्द न्यूज़ रिपोर्ट : आशीष वर्मा 19 फरवरी : 289वें भरतपुर स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन, नगर निगम और लोहागढ़ विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 8 दिवसीय कार्यक्रम के समापन अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा स्थानीय विश्वप्रिय शास्त्री पार्क के खुले रंगमंच पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त पीसी बेरवाल थे व जिला कलक्टर आलोक रंजन ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि नगर निगम महपौर अभिजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह, एडीएम बीना महावर रहीं।  कार्यक्रम में राज्यस्तरीय लोक कलाकारों ने लोक विधाओं का प्रदर्शन कर लोक रंगों की जमकर बौछार कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ बृज के लोक कलाकारों द्वारा ब्रज वंदना से किया गया, तत्पश्चात राज्य स्तरीय लोक कलाकारों ने कालबेलिया नृत्य, चरी नृत्य, घूमर नृत्य, रिम भवाई, मटका भवाई, नेहडी नृत्य का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। स्थानीय लोक कलाकारों ने भपंग वादन एवं बृज की मयूर होली नृत्य और फूलों की होली के द्वारा रासलीला का मंचन कर उपस्थित दर्शकों की तालियाँ ब...